उत्तराखंड
Uttarakhand में मौसम होने वाला है खराब, चलेंगी तेज हवाएं, होगी बारिश
Tara Tandi
14 March 2025 12:32 PM IST

x
Uttarakhand उत्तराखंड : मौसम फिर एक बार बदलने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के अधिकतर इलाकों में मौसम बदलेगा। मैदानी इलाकों में तेज हवाओं का अलर्ट है तो वहीं राज्य के पर्वतीय इलाकों में बारिश का अलर्ट है। इसके चलते ठंड एक बार फिर लौट सकती है।
चलेंगी तेज हवाएं, हल्की बारिश भी
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में शुक्रवार को हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। राज्य के पर्वतीय इलाकों में भी बारिश हो सकती है। वहीं मैदानी इलाकों देहरादून और हरिद्वार में तेज हवाओं का अलर्ट है। ये हवाएं 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक चल सकती हैं। नैनीताल में भी तेज हवाओं का अलर्ट है।
उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
वहीं राज्य में 17 मार्च तक मौसम के खराब रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। राज्य के अधिकतर जिलों में तेज हवाएं चलेंगी। हल्की और मध्यम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
TagsUttarakhand मौसम खराबचलेंगी तेज हवाएंहोगी बारिशUttarakhand weather is badstrong winds will blowit will rainजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





