उत्तराखंड

नैनीताल में बदला मौसम, कोहरे की चादर में लिपटी नैनी झील

Admindelhi1
27 Nov 2026 11:55 AM IST
नैनीताल में बदला मौसम, कोहरे की चादर में लिपटी नैनी झील
x
नैनीताल में मौसम का बदला मिजाज, खिली धूप के बाद छाया घना कोहरा

नैनीताल: उत्तराखंड की पर्वतीय पर्यटन नगरी नैनीताल में कई दिनों से खिल रही धूप के बाद गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर तक गुनगुनी धूप खिली रही, लेकिन अचानक तल्लीताल की ओर से आए कोहरे ने नैनी झील सहित पूरे नगर को अपनी चपेट में ले लिया। धूप गायब होने के साथ ही ठंड का असर बढ़ गया।

आमतौर पर मल्लीताल में धूप खिली रहती है, जबकि तल्लीताल में बलियानाला और निहाल नालों की घाटियों से आने वाले कोहरे का प्रभाव अधिक रहता है। गुरुवार को इस मौसम में पहली बार कोहरा मल्लीताल तक भी पहुंच गया।

भारत मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 40 से 73 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को मौसम यथावत रहने और शनिवार से तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना जताई है। फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं।

Next Story