उत्तराखंड
बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहा वाहन हुआ हादसे का शिकार, तीन यात्री घायल
Tara Tandi
19 May 2024 8:19 AM GMT
![बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहा वाहन हुआ हादसे का शिकार, तीन यात्री घायल बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहा वाहन हुआ हादसे का शिकार, तीन यात्री घायल](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/05/19/3736627-1200-675-19013901-thumbnail-16x9-boleroaccidentpiccc.webp)
x
चमोली : चमोली से हादसे की खबर सामने आ रही है। देर रात गुजरात के यात्रियों से भरा वाहन बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहा था। तभी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। वाहन के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहा वाहन हुआ हादसे का शिकार
हादसा शनिवार शाम का बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार वाहन चमोली से पीपलकोटी की ओर जा रहा था। वाहन में अहमदाबाद के श्रद्धालु सवार थे। तभी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। बता दें सभी यात्री केदारनाथ दर्शन के बाद बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
तीन यात्री घायल
वाहन में हादसे के दौरान 18 यात्री सवार थे। जिसमें से तीन यात्रियों को हल्की चोट आई है। पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। तीनो यात्रियों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। हादसे की वजह वाहन का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। चालक की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।
Tagsबदरीनाथ दर्शनवाहन हादसे शिकारतीन यात्री घायलBadrinath darshanvictim of vehicle accidentthree passengers injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story