उत्तराखंड

यूजीसी कानून को लेकर सवर्ण समाज की चिंता, केंद्रीय नेतृत्व से मिलने की मांग

Admindelhi1
21 Nov 2026 3:22 PM IST
यूजीसी कानून को लेकर सवर्ण समाज की चिंता, केंद्रीय नेतृत्व से मिलने की मांग
x
केंद्रीय नेताओं के सामने पक्ष रखना चाहता है परशुराम अखाड़ा, मुलाकात की मांग

हरिद्वार: श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में यूजीसी कानून पर चर्चा कराने की मांग उठाई है। अखाड़े ने स्थानीय भाजपा नेताओं से केंद्रीय नेतृत्व के साथ पदाधिकारियों की मुलाकात कराने और सवर्ण समाज की चिंताओं से अवगत कराने का आग्रह किया है।

परशुराम घाट पर आयोजित बैठक में अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि यूजीसी कानून के प्रावधानों को लेकर सवर्ण समाज में चिंता है। उनका कहना है कि इन प्रावधानों का असर समाज के बच्चों के भविष्य पर पड़ने की आशंका है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा से जुड़े कानून का सीधा प्रभाव युवाओं पर पड़ता है। इसलिए सरकार को सभी वर्गों की चिंताओं और सुझावों को सुनना चाहिए। अखाड़े के पदाधिकारी इस विषय पर केंद्रीय नेतृत्व के सामने अपना पक्ष रखना चाहते हैं।

अधीर कौशिक ने कहा कि यदि उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया और प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात नहीं कराई गई तो अखाड़े की ओर से विरोध दर्ज कराया जाएगा।

बैठक में पदम प्रकाश, कुलदीप शर्मा, स्वामी कार्तिकेय गिरी, विशाल चौहान, रोहित गिरी, मनोज ठाकुर, पवन भगवा, करण पंडित, ऋषि शर्मा और आचार्य संजय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Next Story