उत्तराखंड
यातायात पुलिस की तत्परता से पहुंचा अस्पताल, पोल से गिरकर बेहोश हुआ श्रमिक
Gulabi Jagat
26 Nov 2022 2:17 PM GMT

x
पिथौरागढ़। आज जिओ लाइन की फिटिंग करते समय शनिवार को एक मजदूर पोल से गिर गया और गंभीर रूप से चोटिल होकर बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद यातायात पुलिस ने तुरंत कार्यवाही कर घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया जिससे समय रहते मजदूर की जान बचाई जा सकी।
दरअसल शनिवार को जिओ लाइन में कार्य कर रहा मजदूर केमू स्टेशन के पास पोल से नीचे गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया था। पास में ही मौजूद यातायात चौकी के उप निरीक्षक दरबान सिंह मेहता, अरविंद जोशी, हरीश लटवाल, होमगार्ड महेश पाण्डे घायल को तुरंत जिला अस्पताल ले गए। होश में आने पर उसने अपना नाम भुवन गिरी पुत्र गणेश गिरी निवासी देवलथल जिला पिथौरागढ़ बताया। हालत ठीक होने पर उसने पुलिस टीम का आभार जताया।
Next Story