
x
एयरपोर्ट पर इस माह अब तक कुल 80 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। अभी और बारिश की संभावना है।
मई की बारिश ने पिछले तीन सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जबकि आधा मई अभी बाकि है। यदि आने वाले दिनों में और बारिश हुई तो इससे मई के कई वर्षो के रिकॉर्ड टूटने की संभावना जताई जा रही है। मई के माह में अब तक एयरपोर्ट के मौसम विभाग ने कुल 80 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की है। इससे पहले मई 2021 में एयरपोर्ट पर 152.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। आसमान में अभी भी हल्के बादल छाए हुए हैं। बारिश से 39 डिग्री तक पहुंच गया तापमान 37 और कुछ दिन पहले 35 तक नीचे आ गया था।
मौसम बदलने से गर्मी से मिलेगी राहत
16 और 17 मई को प्रदेश के अधिकतर जिले में मौसम बदलने से गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय जिलों में तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट के दर्ज की जा सकती है। हालांकि मैदानी इलाकों में इसका बहुत अधिक असर नहीं दिखेगा। 16 और 17 मई को मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है।
मई के शुरुआती दो सप्ताह बिगड़े मौसम ने गर्मी से राहत दिलाई। लेकिन गर्मी की तपिश के बढ़ने का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी रहा। वहीं, तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन के समय गर्म हवाएं परेशान करने लगी हैं। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होने की संभावना है। इससे गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।
Tagsमईमूसलाधार बारिशरचा इतिहासमौसमMaytorrential raincreated historyweather जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





