उत्तराखंड

चंबा महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या रही शानदार, लोक गायकों ने जीता दिल

Admindelhi1
29 Nov 2026 1:24 PM IST
चंबा महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या रही शानदार, लोक गायकों ने जीता दिल
x
पहाड़ी गीतों की गूंज से गुलजार हुआ चंबा महोत्सव, मनोज और रोहित की प्रस्तुतियों पर झूमे लोग

नई टिहरी: चंबा महोत्सव एवं पर्यटन विकास मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या लोकगीतों और पहाड़ी नृत्यों के नाम रही। बादशाहीथौल के बंगाचली मैदान में आयोजित कार्यक्रम में लोक गायक मनोज सागर और रोहित चौहान की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर तक झूमने पर मजबूर कर दिया।

शुक्रवार शाम कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक धन सिंह नेगी, नगरपालिका अध्यक्ष शोभनी धनोला और मेला अध्यक्ष सुशील रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अतिथियों ने कहा कि मेले और सांस्कृतिक मंच स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के साथ युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं।

इसके बाद मनोज सागर ने ‘झुमका तेरा कानों का’ और ‘नाटी दा चस्का बुरा’ जैसे गीतों से समां बांधा। वहीं रोहित चौहान ने ‘धन सिंह की गाड़ी’ और ‘छोरी चंद्रा’ की प्रस्तुति दी। जौनसारी, गढ़वाली गीतों और हरुल नाटी की धुन पर दर्शक जमकर थिरके। इस अवसर पर दोनों कलाकारों को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

Next Story