उत्तराखंड

निगम अधिकारियों की टीम ने भूखंड पर अपना कब्जा लेते हुए बोर्ड लगाया

Kiran
17 April 2025 9:07 AM GMT
निगम अधिकारियों की टीम ने भूखंड पर अपना कब्जा लेते हुए बोर्ड लगाया
x
निगम अधिकारियों की टीम

नैनीताल: हल्द्वानी नगर निगम के अधिकारियों की टीम ने नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में शहर के बीचों बीच एक भूखंड पर अपना कब्जा लेते हुए बोर्ड लगा दिया। इस बेशकीमती जमीन को एक विशेष समुदाय के कुछ लोगों द्वारा वक्फ की जमीन बता कर प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करते हुए अपने कब्जे का दावा किया जा रहा था।

जबकि उक्त भूखंड नजूल भूमि के रूप में राजस्व अभिलेखों में दर्ज थी। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि सीएम हेल्प लाइन में दर्ज होने के बाद नगर निगम में आई शिकायत संख्या CMHL 022025 11 697780 के क्रम में सिंधी चौराहा स्थित लगभग 1200 वर्ग फिट नजूल भूमि को नगर निगम द्वारा अपने कब्जे में लेकर वहां नगर निगम का बोर्ड लगा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि नगर निगम के अभिलेखों में उक्त संपत्ति नजूल संपति के रूप में दर्ज है। नगर आयुक्त ऋचा सिंह के मुताबिक नगर निगम क्षेत्र में अन्य सरकारी संपतियों का भी सर्वे कराया जा रहा और उन्हें अवैध कब्जों से मुक्त करवा कर जनहित के उपयोग में लाया जायेगा।


Next Story