उत्तराखंड

चोरी के आरोप में होटल के कमरे में सुरक्षा कर्मी को बंद करके पीटा

Admin Delhi 1
26 Sept 2022 7:38 PM IST
चोरी के आरोप में होटल के कमरे में सुरक्षा कर्मी को बंद करके पीटा
x

काशीपुर क्राइम न्यूज़: एक सुरक्षा कर्मी पर चोरी का आरोप लगाकर होटल के कमरे में बंद कर पीटा। जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। केशवपुरम कॉलोनी निवासी पूर्णमासी यादव ने आईटीआई थाना में तहरीर देकर बताया कि वह बाजपुर रोड स्थित एक होटल में सुरक्षा कर्मी है।

23 सितंबर को चार लोगों ने उस पर चोरी का आरोप लगाकर होटल के कमरे में बंद कर पूरी रात पीटा। कहा कि आरोपियों ने जबरन कागज पर चोरी का कबूलनामा लिखवाया और उसके वेतन से चोरी की भरपाई की बात लिखवाई। आरोप लगाया कि उसे होटल स्वामी ने तीन माह का वेतन भी नहीं दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ऋषभ अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, विशाल व अंकित के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Story