उत्तराखंड

बारिश से गिरी मकान की छत, दंपति घायल

mukeshwari
8 July 2023 3:12 PM GMT
बारिश से गिरी मकान की छत, दंपति घायल
x
मकान की छत गिरने से अंदर सो रहे पति-पत्नी घायल
उत्तराखंड। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में बारिश के कारण मकान की छत गिरने से अंदर सो रहे पति-पत्नी घायल हो गए। आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जबकि क्षेत्र में ही एक और मकान की छत गिर गई।
ज्वालापुर स्थित मोहल्ला घोसियान में सिकंदर अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका मकान पुराने समय का बना हुआ है। पिछले कई दिन से हो रही बारिश के कारण शनिवार की सुबह अचानक मकान की छत गिर गई जिससे अंदर सो रहे सिकंदर और उनकी पत्नी बानो छत गिरने से घायल हो गए।
तेज आवाज के साथ छत का मलबा गिरने से घर में सो रहे अन्य सदस्य भी जाग गए। शोर शराबा होने से आस-पड़ोस के लोग भी जाग गए। दोनों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं कैथवाड़ा मोहल्ले में भी एक मकान की छत गिरी है।
mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story