उत्तराखंड

कांडीगाड़ तोक तक सड़क नहीं पहुंची, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

Admindelhi1
12 Oct 2026 7:15 PM IST
कांडीगाड़ तोक तक सड़क नहीं पहुंची, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
x
80 परिवारों को सड़क का इंतजार, बनाली गांव में बढ़ी मुश्किलें

नई टिहरी: चंबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बनाली के कांडीगाड़ तोक तक में सड़क सुविधा न होने से ग्रामीणा परेशान हैं। उन्होंने सीडीओ को दिए ज्ञापन में शीघ्र सड़क की समस्या हल न होने पर आंदोलन और विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी।

बनाली की ग्राम प्रधान उर्मिला देवी, ज्येष्ठ उपप्रमुख चंबा संजय मैठाणी ने बताया कि कांडीगाड़ तोक के ग्रामीण लंबे समय से सड़क के निर्माण की मांग कर रहे हैं। जिजली गांव से कांडीगाड़ तोक के लिए 5 किलोमीटर सड़क स्वीकृत होने के बाद वर्ष 2024 में लोक निर्माण विभाग चंबा ने सड़क निर्माण के लिए समरेखण कर पिलर भी बनाएं। लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया। सड़क न बनने से ग्रामीणों को करीब ढाई से तीन किलोमीटर पैदल दूरी नापनी पड़ती है।

रोजमर्रा का सामान सिर और पीढ़ पर ढोना पड़ता है। गांव में पहले करीब 80 से अधिक परिवार रहते थे, लेकिन सड़क सुविधा न होने से वर्तमान में 40 परिवार ही रह गए है। अधिकांश परिवार पलायन कर चुके हैं। ग्राम प्रधान उर्मिला ने बताया कि सड़क न होने सबसे अधिक परेशानी ग्रामीणों के बीमार होने पर होती है। उन्हें कुर्सी के सहारे सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। ग्राम प्रधान ने बताया कि जल्द गांव के लिए सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाता है, तो ग्रामीणों ने आगामी विधानसभा चुनाव बहिष्कार की बात कह रहे हैं।

सीडीओ ने लोनिवि के अधिकारियों को शीघ्र मामले निस्तारण के निर्देश दिए हैं। इस मौके शांति प्रसाद, पंचम सिंह, शेर सिंह राणा, सोबन सिंह, दिनेश सिंह, नवीन प्रसाद, धनीराम आदि मौजूद थे।

Next Story