उत्तराखंड

परिजनों ने दूल्हे को नशा मुक्ति केंद्र छोड़ा, जानिए पूरा मामला

Admin Delhi 1
27 Nov 2022 11:32 AM GMT
परिजनों ने दूल्हे को नशा मुक्ति केंद्र छोड़ा, जानिए पूरा मामला
x

हल्द्वानी न्यूज़: शादी के दिन दुल्हा शराब पीकर मंडप में पहुंच गया। दूल्हन को पता चलते ही उसने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद दूल्हे ने काफी हंगामा किया। लेकिन दुल्हन फिर भी नहीं मानी। बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। घर पहुंचकर भी दुल्हे ने हंगामा किया तो स्वजनों ने उसे नशा मुक्ति केन्द्र पहुंचा दिया। हल्द्वानी के बिठोरिया नंबर एक निवासी एक युवक की शादी कुसुमखेड़ा निवासी युवती से तय हुई थी। 24 नवंबर को युवती के घर महिला संगीत का आयोजन हुआ। 25 नवंबर को दोनों की शादी गैस गोदाम रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में होनी थी। रात आठ बजे बारात बैंक्वेट हॉल में प्रवेश कर गई। दूल्हा भी अंदर पहुंचा। इस दौरान सब ठीक ही चल रहा था कि दूल्हा मंडप में शराब पीकर पहुंच गया। यह देख दुल्हन बौखला गई और उसने शादी करने से इंकार कर दिया। यह देख दुल्हन पक्ष के लोग भी आक्रोशित हो गए। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास हुआ। लेकिन दुल्हन नहीं मानी।

हंगामा अधिक हुआ तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष रमेश बोरा ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। लेकिन दूल्हे के शराब पीकर पहुंचने से नाराज दुल्हन ने शादी से मना कर दिया था। उन्होंने बताया तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जब बारात वापस दूल्हे के घर पहुंची तो उसने घर में भी जमकर हंगामा काटा। इससे गुस्साए परिवारजनों ने उसे नशा मुक्ति केंद्र छोड़ दिया।

Next Story