उत्तराखंड

खनन वाहनों के स्वामित्व परिवर्तन की प्रक्रिया, 481 वाहनों का मालिकाना हक बदला

Admindelhi1
13 Nov 2026 5:36 PM IST
खनन वाहनों के स्वामित्व परिवर्तन की प्रक्रिया, 481 वाहनों का मालिकाना हक बदला
x
नंधौर के 50 और गौला के 431 खनन वाहनों का स्वामित्व बदला

हल्द्वानी: गोला और नंधौर नदी में खनन कार्य में लगे वाहनों के स्वामित्व परिवर्तन की प्रक्रिया को गति देते हुए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर गौला नदी में पंजीकृत 431 खनन वाहनों तथा नंधौर नदी के 50 वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन किया गया है।

खनन समिति की इस प्रक्रिया के तहत खनन वाहनों के स्वामित्व परिवर्तन की कार्रवाई पूरी की गई है। इसके साथ ही मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों के नाम पर भी वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन किया गया है, जिससे संबंधित परिवारों को राहत मिली है।

जिला प्रशासन की इस पहल से खनन कारोबार से जुड़े वाहन स्वामियों और मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों को बड़ी सुविधा मिली है। स्वामित्व परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी होने से अब संबंधित वाहन स्वामी नियमानुसार अपने वाहनों का संचालन कर सकेंगे।

Next Story