उत्तराखंड

कोतवाली के पास मोड़ पर हुआ पिकअप हादसा

Admindelhi1
13 Oct 2026 3:34 PM IST
कोतवाली के पास मोड़ पर हुआ पिकअप हादसा
x
पिकअप दुर्घटना में महिला घायल, चालक ने छोड़ा घटनास्थल

नैनीताल: जनपद मुख्यालय के तल्लीताल कोतवाली के पास एक तीव्र मोड़ पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में वाहन में सवार सुनीता नाम की महिला पिकअप में फंसी रह गयी। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने उन्हें वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला। महिला को हल्की चोटें आईं हैं। दुर्घटना के बाद चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की गति तेज नहीं थी, लेकिन तीव्र मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना हुई। घटना के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। इसके लिए आसपास के क्षेत्रों और कोतवाली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चालक की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

Next Story