उत्तराखंड

नगर निगम अभी तक मात्र 66 फीसदी राजस्व वसूल सका

Admin Delhi 1
10 Feb 2023 9:44 AM GMT
नगर निगम अभी तक मात्र 66 फीसदी राजस्व वसूल सका
x

हल्द्वानी: शहर के विकास के लिए जिम्मेदार नगर निगम राजस्व वसूली में पिछड़ रहा है। नगर निगम का राजस्व वसूली का लक्ष्य 180 लाख रुपये था। लेकिन चालू वित्त वर्ष में अभी तक मात्र 119 लाख रुपये की राजस्व वसूली हो सकी है।

शहर में सड़क, पानी, पथ प्रकाश, स्वच्छता आदि तमाम कार्यों की जिम्मेदारी नगर निगम की है। इन सब विकास कार्यों में राजस्व वसूली से प्राप्त धनराशि का भी उपयोग किया जाता है। लेकिन चालू वित्तीय वर्ष में नगर निगम 180 लाख रुपये लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 119 लाख रुपये की ही राजस्व वसूली कर सका है। यह कुल वसूली लक्ष्य का 66 फीसदी है। करोड़ों रुपये के प्रस्ताव कार्य भी तैयार हैं।

लेकिन निगम की थैली खाली है। नगर निगम के आय के स्त्रोत के अंतर्गत गृहकर, जलकर, सीवर कर, विज्ञापन कर, संस्थानों पर कर, जल मूल्य, जन्म-मृत्यु शुल्क, किराया शुल्क, मानचित्र शुल्क, रोड कटिंग, अभिलेखागार, ठेकेदारा पंजीयन शुल्क, ठेकेदार जमानत, मीट लाइसेंस, आवारा पशु, मुर्दा मवेशी, पार्किंग शुल्क, रिक्शा पंजीकरण आदि शामिल हैं। लेकिन लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में नगर निगम पीछे चल रहा है। वहीं नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि 31 मार्च तक शत प्रतिशत राजस्व वसूली कर ली जाएगी।

Next Story