उत्तराखंड

सेना के जवानों और ग्रामीणों से मंत्री ने की मुलाकात, डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने का दिया संदेश

SHIDDHANT
20 Nov 2025 11:28 PM IST
सेना के जवानों और ग्रामीणों से मंत्री ने की मुलाकात, डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने का दिया संदेश
x
Chamoli चमोली। उत्तराखंड के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी गुरुवार को चमोली स्थित देश के पहले गांव माणा पहुंचे। माणा पहुंचने पर उन्होंने भारतीय सेना के जवानों से मुलाकात की और उनका हालचाल लिया। मंत्री ने जवानों की वीरता और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि सेना के जवानों का योगदान देश की सुरक्षा में अविस्मरणीय है। इसके बाद मंत्री जोशी ने माणा बाजार का दौरा किया, जहां उन्होंने स्थानीय दुकानदारों, तीर्थयात्रियों और गांववासियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने यात्रा व्यवस्था और सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। माणा बाजार में मंत्री ने स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की और डिजिटल पेमेंट के माध्यम से भुगतान किया। स्थानीय लोगों को उन्होंने डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया और कहा कि इससे व्यापार में पारदर्शिता और सुविधा दोनों बढ़ेंगी।
इसके साथ ही उन्होंने डिजिटल पेमेंट के फायदे बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को इसे शुरू करने का आह्वान किया। मंत्री जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माणा गांव को देश का पहला गांव बनने का गौरव प्राप्त है। माणा के लोग अपनी संस्कृति, परंपरा और देशभक्ति के लिए पूरे उत्तराखंड में प्रेरणा स्रोत हैं। मंत्री जोशी ने क्षेत्र में पर्यटन और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों की बात भी की।
उन्होंने महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर भी बात की और बताया कि राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर काम कर रही है। अब तक 1.65 लाख से अधिक महिलाओं को "लखपति दीदी" बनाया जा चुका है, जो राज्य सरकार के महिला सशक्तीकरण और आजीविका संवर्धन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस दौरान मंत्री जोशी ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर काम कर रहे श्रमिकों से भी मुलाकात की और उन्हें मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने श्रमिकों के कठिन कार्य को सराहा और कहा कि कठोर परिस्थितियों में भी उनका समर्पण प्रशंसनीय है।
Tagsउत्तराखंडचमोलीमाणा गांवग्राम्य विकास मंत्रीगणेश जोशीभारतीय सेनामहिला सशक्तीकरणलखपति दीदीपर्यटनस्थानीय विकासडिजिटल पेमेंटसरकारी योजनाएंबद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्गश्रमिकराज्य सरकारआर्थिक गतिविधियाँदेश का पहला गांवस्थानीय दुकानदारतीर्थयात्रियोंसंस्कृति और परंपराआजीविका संवर्धनउत्तराखंड समाचारसरकारी दौरानागरिक सुविधाएं।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story