उत्तराखंड

देवभूमि हरिद्वार में बूंदाबांदी से पांच डिग्री लुढ़का पारा

Admindelhi1
21 Feb 2024 5:28 AM GMT
देवभूमि हरिद्वार में बूंदाबांदी से पांच डिग्री लुढ़का पारा
x

ऋषिकेश: धर्मनगरी में दिनभर बादल छाए रहे। कई बार बूंदाबांदी होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक घट गया। धर्मनगरी में रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जो सोमवार को घट कर अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों से दिन के समय धूप की तपिश लोगों को महसूस हो रही थी। लेकिन सोमवार को बादल होने के कारण धूप नहीं निकली। दिन में कई बार बूंदाबांदी होती रही। आज बारिश का पूर्वानुमान मंगलवार को धर्मनगरी में बादल छाए रहने और बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

रुड़की में तेज हवाएं चलीं: सोमवार को दिन भर शहर में मौसम का मिजाज बदला रहा। दिन भर तेज हवा चलती रही। आईआईटी रुड़की स्थित कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार सोमवार को शहर में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 10 त्डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम रहा। वहीं, मौसम में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इससे लोग सर्दी, खांसी, बुखार की चपेट में आ रहे हैं। सिविल अस्पताल की ओपीडी पर इसका असर दिखा। आमतौर पर अस्पताल में औसतन ओपीडी चार सौ के करीब रहती है। सोमवार को ओपीडी में 600 से अधिक मरीज पहुंचे।

तेज हवा से फसलों को पहुंचता है नुकसान: मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते किसानों को मौसमी फसल के खराब होने की चिंता सता रही है। किसान हाजी नूर अहमद, प्रवीण कुमार और पंकज कुमार आदि ने बताया कि तेज हवा में फसलों के उखड़ने, जमीन पर बिछने और फूल टूटने की संभावना ज्यादा हो जाती है। बारिश से भी फसल खराब होने लगती है।

Next Story