उत्तराखंड

भारत में 25 अक्टूबर को साल का अंतिम सूर्यग्रहण शाम 4:29 बजे से दिखना शुरू होगा

Admin Delhi 1
23 Oct 2022 9:06 AM GMT
भारत में 25 अक्टूबर को साल का अंतिम सूर्यग्रहण शाम 4:29 बजे से दिखना शुरू होगा
x

नैनीताल: साल 2022 का दूसरा व अंतिम सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर को दिखाई देगा। यह सूर्यग्रहण दुनिया के कुछ ही जगहों पर नजर आयेगा। जहां यह ग्रहण उत्तरी अफ्रीका, पश्चिमी व मध्य एशिया के पश्चिमी हिस्सों में ग्रहण देखा जा सकेगा। तो वहीं भारत में ग्रहण का 26 फीसद हिस्सा ही नजर आयेगा। वैज्ञानिकों की मानें तो भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2:28 बजे से ग्रहण चंद्रमा की छाया में आना शुरू होगा और शाम 6.32 तक ग्रहण का असर रहेगा। इस आंशिक सूर्यग्रहण को लेकर आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के सौर विज्ञानी डॉ. वहाबुद्दीन का कहना है कि इस ग्रहण में सूर्य के 50 प्रतिशत भाग पर ग्रहण रहेगा। कहा कि अगर मौसम सामान्य रहा तो इसे एरीज से दूरबीन के माध्यम से दिखाया जाएगा। कहा कि ग्रहण को नंगी आंखों से देखना हानिकारक हो सकता है। विशेष चश्मों की ही मदद से इस ग्रहण को देखें।

भारत में शाम 4:29 बजे से दिखना शुरू होगा ग्रहण; सूर्यग्रहण भारत के उत्तरी हिस्से में शाम 4:29 बजे से दिखना शुरू हो जाएगा, जबकि पूर्वी भारत में इसे 4:52 बजे देखा जाएगा। भारत में शाम 6:03 बजे सूर्य ग्रहण की छाया से मुक्त हो जाएगा। दक्षिण भारत में शाम 5:14 बजे ग्रहण शुरू होगा, जबकि पश्चिम भारत में शाम 4:38 बजे शुरू होगा। दक्षिणी भारत में शाम 5:14 बजे से ग्रहण शुरू होगा।

Next Story