उत्तराखंड

नैनीताल पालिका भवन की ऐतिहासिक घड़ी की जगह लगेगी डिजिटल घड़ी

Admindelhi1
25 Nov 2026 11:47 AM IST
नैनीताल पालिका भवन की ऐतिहासिक घड़ी की जगह लगेगी डिजिटल घड़ी
x
अंग्रेजों के जमाने के उपकरणों वाली घड़ी बदलेगी, पालिका भवन में आएगी नई डिजिटल घड़ी

नैनीताल: नगर पालिका भवन की दशकों पुरानी ऐतिहासिक घड़ी अब इतिहास बनकर संग्रहालय की शोभा बढ़ाएगी। इसकी जगह नई डिजिटल घड़ी लगाई जाएगी। इसके लिए नगर पालिका ने कोटेशन आमंत्रित किए हैं। उम्मीद है कि अगले एक महीने में नई घड़ी स्थापित कर दी जाएगी।

आजादी के बाद इस घड़ी के कई महत्वपूर्ण उपकरण इंग्लैंड से मंगवाए गए थे। वर्षों से बंद पड़ी इस घड़ी के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए नगर पालिका ने इसके उपकरणों को कुमाऊं विश्वविद्यालय के संग्रहालय में संरक्षित रखने का निर्णय लिया है।

इससे नैनीताल की पुरानी विरासत को सुरक्षित रखने के साथ ही नई डिजिटल घड़ी के माध्यम से पालिका भवन में समय देखने की सुविधा भी मिलेगी।

Next Story