
x
Haldwani हल्द्वानी : नगर में इस समय चिलचिलाती हुई गर्मी पड़ रही है। दोपहर में चल रही गर्म हवाओं ने परेशानी को और बढ़ा दिया है। जिसकी वजह से लोगों ने दोपहर के समय घरों से बाहर निकलना कम कर दिया है। गर्मी ने पिछले दो साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
शुक्रवार को सुबह नौ बजे के बाद से ही धूप तेज होने लगी थी। दोपहर के समय गर्मी और भी बढ़ गई। शाम होने के बाद ही लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल पायी। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। साल 2022 में अप्रैल माह में 18 तारीख को अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री दर्ज किया गया था। यही नहीं पहाड़ों में भी तापमान बढ़ रहा है। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा है।
TagsHaldwani गर्मीदो सालरिकॉर्ड तोड़ाHaldwani heattwo yearsbroke the recordजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





