उत्तराखंड

आमरण अनशन पर बैठी छात्रसंघ उपाध्यक्ष का स्वास्थ्य बिगड़ा

Admindelhi1
26 Feb 2024 8:16 AM GMT
आमरण अनशन पर बैठी छात्रसंघ उपाध्यक्ष का स्वास्थ्य बिगड़ा
x
अनशन स्थल पर ही बेहोश हो गईं

हरिद्वार: वीर शहीद केसरी चंद महाविद्यालय डाकपत्थर में आमरण अनशन पर बैठी छात्रसंघ उपाध्यक्ष का स्वास्थ्य बिगड़ने पर प्रशासन से उन्हें जबरन अस्पताल में भर्ती करा दिया। जबरन कार्रवाई का छात्रों ने विरोध किया। प्राध्यापकों की तैनाती और अन्य मांगों को लेकर छात्रों ने शुक्रवार से आमरण अनशन शुरू कर कॉलेज परिसर में तालाबंदी की थी। छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष बिष्ट, उपाध्यक्ष माही वर्मा, यूआर रोहन सप्पल अनशन पर बैठे। देर शाम छात्रसंघ उपाध्यक्ष माही का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। शाम सात बजे के करीब वह अनशन स्थल पर ही बेहोश हो गईं।

सूचना पर प्रशासन की टीम छात्रसंघ उपाध्यक्ष को अनशन स्थल से अस्पताल ले जाने लगी तो छात्रों ने विरोध किया। प्रशासन ने श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति से छात्रों की फोन पर बात कराई। छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष बिष्ट ने बताया कि विवि प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से मांगों पर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। अनशन जारी रहेगा। छात्र संघ उपाध्यक्ष को प्रशासन ने जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। लेकिन उन्होंने अभी तक अनशन समाप्त नहीं किया है। धरना स्थल पर प्रियांशु चौहान, वंशिका दयाल, राहुल तोमर, अरुण चौहान, विकेश चौहान, मंजीत डिमरी, सुशांत कुमार, विक्की पंवार, सुशांत कुमार, विशाल वर्मा, प्रियांश आदि शामिल रहे।

सिकल सेल की जांच कर बीमारी के कारण बताए

एकलव्य विद्यालय कालसी में निशुल्क जांच शिविर आयोजित किया गया। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कालसी मेंपंडित दीन दयाल उपाध्याय चिकित्सालय देहरादून की टीम ने छात्र-छात्राओं में सिकल सेल एनीमिया की जांच की गई। चिकित्सकों ने छात्रों को सिकल सेल एनीमिया के लक्षण और कारणों की जानकारी भी मुहैया कराई। डॉ. सुषमा मल्होत्रा ने छात्रों को बताया कि सिकल सेल एनिमिया अनुवांशिक रोग हैं। इस रोग में शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का आकार दरांती के आकार के समान हो जाता हैं। टीम ने सभी विद्यार्थियों के जांच के लिए सैंपल लिए। इस दौरान प्राचार्य डॉ. सुधा पैन्यूली, राजेश रावत, अनूप बिष्ट, नीरज मेहता, पायल त्यागी आदि रहे।

Next Story