उत्तराखंड

टिहरी में पांडव नृत्य का भव्य समापन, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

Admindelhi1
18 Nov 2026 5:13 PM IST
टिहरी में पांडव नृत्य का भव्य समापन, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
x
पांडव नृत्य में दिखी उत्तराखंड की लोक संस्कृति, भंडारे का आयोजन

नई टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक की भदूरा पट्टी स्थित खिट्टा-मंजखेत में आयोजित पारंपरिक पांडव नृत्य का धार्मिक अनुष्ठानों के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

बुधवार को खिट्टा गांव में सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गए थे। विधि-विधान से यज्ञ आयोजित कर पूर्णाहुति दी गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना करते हुए आहुतियां अर्पित कीं।

मां भगवती, माता द्रौपदी और पांडव देवताओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। आयोजन के माध्यम से ग्रामीण एकता, आपसी भाईचारे और उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया गया।

समापन समारोह में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. भान सिंह नेगी, उद्योगपति चंद्रवीर पोखरियाल, ग्राम प्रधान अनिल पोखरियाल और नगर पालिका मुनिकीरेती की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण सहित अन्य लोग शामिल हुए। सभी ने देवी-देवताओं के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Next Story