उत्तराखंड

महिलाओं को स्थायी आर्थिक सुरक्षा दे सरकार: गणेश गोदियाल

Admindelhi1
26 Nov 2026 3:07 PM IST
महिलाओं को स्थायी आर्थिक सुरक्षा दे सरकार: गणेश गोदियाल
x
दीदी-वैणी योजना को लेकर भाजपा सरकार पर कांग्रेस का निशाना, चुनावी लाभ लेने का आरोप

देहरादून: उत्तराखंड सरकार की दीदी-वैणी योजना को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा पर महिलाओं को योजना के नाम पर गुमराह करने और चुनावी लाभ लेने का आरोप लगाया। उन्होंने सभी पात्र महिलाओं को योजना में शामिल करने तथा दोनों किस्तों की कुल 20 हजार रुपये की राशि दिसंबर में ही बैंक खातों में हस्तांतरित करने की मांग की।

बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दावा किया कि प्रदेश में करीब 43.07 लाख वयस्क महिलाएं हैं, जबकि योजना के लिए केवल 5.23 लाख महिलाओं का चयन किया गया है। उन्होंने लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने की मांग की।

कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा सरकार की आलोचना की। वहीं, डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि महिलाओं को एकमुश्त आर्थिक सहायता के बजाय स्थायी आर्थिक सुरक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत है। उन्होंने कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश की सभी महिलाओं को प्रतिमाह सम्मान राशि देने की बात कही।

Next Story