उत्तराखंड

लिव इन रिलेशन में रह रही थी लड़की, अब लड़के पर लगा रेप का आरोप

Admin Delhi 1
19 Jun 2022 2:52 PM GMT
लिव इन रिलेशन में रह रही थी लड़की, अब लड़के पर लगा रेप का आरोप
x

देवभूमि हल्द्वानी न्यूज़: यहां शहर में रहने वाली एक युवती ने लखनऊ में इंजीनियर प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। उधर मामले को लेकर युवक का कहना है कि वो और युवती लिवइन रिलेशन में थे। सालों साथ रहे। दोनों के बीच शादी को लेकर कमिटमेंट नहीं था। इस बीच युवक की शादी कहीं और हुई तो युवती 20 लाख रुपये मांगने लगी। युवक के इनकार करने पर दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया। जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी की रहने वाली युवती साल 2012 में लखनऊ जाकर अपने मामा के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। इस बीच उसकी मुलाकात पवन विहार कॉलोनी में रहने वाले इंजीनियर विक्रम सिंह से हुई। युवती का आरोप है कि विक्रम ने नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विक्रम उसे नैनीताल-बरेली समेत कई जगहों के होटलों में ले जाकर उसके साथ रेप करता रहा। उधर पुलिस ने विक्रम को पकड़ा तो उसने बताया कि वो और युवती सालों से लिव इन रिलेशनशिप में थे। दोनों के बीच शादी तक साथ रहने की डील हुई थी। बाद में विक्रम की शादी बरेली निवासी युवती से हो गई। ये बात पता चलते ही लिवइन पार्टनर उससे 20 लाख रुपये मांगने लगी। विक्रम ने एक लाख से ज्यादा रुपये उसे दिए भी, लेकिन युवती 20 लाख से कम में समझौते के लिए तैयार नहीं हुई। अब उसने रेप का केस दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि विक्रम ने पुलिस को एक ऑडियो और कुछ तस्वीरें भी सौंपी हैं। जिसमें युवती विक्रम की शादी तक उसके साथ रहने की डील होने की बात कहती दिख रही है। बहरहाल मामला पुलिस के पास है, जांच जारी है।

Next Story