उत्तराखंड
छत पर टहल रही युवती की दूसरी मंजिल से पत्थरों पर गिर कर हुई मौत
Admin Delhi 1
7 Dec 2022 6:05 PM IST

x
हल्द्वानी: दूसरी मंजिल की छत पर टहल रही युवती अचानक अनियंत्रित होकर संकरी गली में पड़े पत्थरों पर गिर गई। हादसे में युवती बुरी तरह घायल हो गई। आनन-फानन में उसे एसटीएच पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत सीएमटी कालोनी डहरिया मुखानी निवासी नवीन चंद्र उप्रेती यहां परिवार के साथ रहते हैं।
जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे नवीन की 27 वर्षीय बेटी श्वेता छत पर टहल रही थी। तभी अचानक उसके पैर लटखड़ा गए और वह दो मकानों के बीच संकरी गली में जा गिरी। गली में पड़े पत्थरों की वजह से वह बुरी तरह घायल हो गई। पड़ोसी तेज आवाज सुनकर बाहर निकला तो उसके होश फाख्ता हो गए। श्वेता बुरी तरह लहूलुहान पड़ी थी। उसे फौरन एसटीएच पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Next Story





