उत्तराखंड

लड़की ने किया शादी से इंकार, जानिए अनोखा कारण

Admin Delhi 1
8 Nov 2022 2:22 PM GMT
लड़की ने किया शादी से इंकार, जानिए अनोखा कारण
x

हल्द्वानी न्यूज़: ससुरालियों द्वारा भेजा गया लखनऊ का लहंगा पसंद नहीं आया तो युवती ने शादी से इंकार कर दिया, लेकिन शादी की तारीख गुजर जाने के बाद लड़की पक्ष फिर शादी पर अड़ गया और इस बार लड़के वालों ने इंकार कर दिया। जिस पर दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए और कोतवाली में जमकर हंगामा हुआ। अल्मोड़ा जिले के रहने वाले एक परिवार ने अपने लड़की की शादी यहां कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से तय की थी। शादी की तारीख तय हो गई, सगाई हो गई और शादी के कार्ड छपवा कर बांट भी दिए गए। इस बीच लड़की ने होने वाले ससुरालियों से लहंगे की मांग की। ससुरालियों ने लखनऊ से लहंगा मंगा कर लड़की को दिया, जो उसे पसंद नहीं आया। इस पर लड़के का पिता लड़की के पास पहुंचा और अपनी पसंद का लहंगा खरीदने के लिए अपना एटीएम कार्ड दे आया, लेकिन बात और बिगड़ गई।

यहां दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई और लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया। हर्जे खर्चे की बात हुई तो लड़के पक्ष ने एक लाख रुपए देकर समझौता किया। इधर, जैसे ही शादी की तारीख नजदीक आई तो लड़की पक्ष फिर शादी करने पर अड़ गया। लेकिन इस बार लड़के वालों ने शादी से इंकार कर दिया। जिस पर मामला कोतवाली पहुंच गया और कोतवाली में जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझौते का मौका दिया है। एसएसआई विजय मेहता का कहना है कि मामले में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। यदि कोई पक्ष तहरीर देता है तो मामले कार्रवाई की जाएगी।

Next Story