उत्तराखंड

पूर्व मंत्री के कार्य्रकम में युवती ने किया हंगामा, उत्पीड़न और प्रताड़ित करने का आरोप

Nilmani Pal
14 Nov 2021 4:11 PM GMT
पूर्व मंत्री के कार्य्रकम में युवती ने किया हंगामा, उत्पीड़न और प्रताड़ित करने का आरोप
x

भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपला आर्य के बेटे पूर्व विधायक संजीव आर्य के स्वागत समारोह में एक युवती ने जमकर हंगामा काटा। युवती ने युवा कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पवन जाटव पर उत्पीड़न व प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मंच पर पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। इसे लेकर कार्यक्रम में अफरातफरी का माहौल रहा। कांग्रेसियों ने उसे समझाने किया लेकिन, युवती पवन जाटव पर कार्रवाई की मांग करते हुए कार्यक्रम स्थल के बाहर जमी रही। रविवार शाम को नैनीताल क्लब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक संजीव आर्य के स्वागत में कार्यक्रम रखा। कार्यक्रम में माल्यापर्ण व औपचारिकताओं का दौर चल रहा था। इसी बीच मल्ली निवासी युवती शाजिया हल्ला करते हुए हॉल में घुस आई और सीधे मुख्य कार्यक्रम के मंच पर पहुंच गई। युवती का आरोप था कि उनके पारिवारिक मामलों पर यूथ कांग्रेस का पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पवन जाटव हस्तक्षेप कर रहे हैं। इस कारण कुछ दिन पूर्व उनके भाई ने आत्महत्या तक करने का प्रयास किया।

आरोप लगाया की पवन जाटव पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व विधायक सहित शहर के बड़े व्यापारी का नाम लेकर उसके परिवार को धमकी दे रहा है। पुलिस पर दबाव डालकर वह जांच भी आगे नहीं बढ़ने दे रहा। अचानक हुए इस बवाल के कारण कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता युवती को कार्यक्रम स्थल से बाहर ले गए और उसे समझाने का प्रयास किया। मगर युवती कार्रवाई की मांग करते हुए कार्यक्रम स्थल के बाहर ही जमी रही। वहीं इस घटनाक्रम पर पवन जाटव ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि युवती उसे जबरदस्ती बदनाम करने की कोशिश कर रही है। पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कहा कि भाजपा ने उन्हें काम नहीं करने दिया। इस कारण उन्होंने पार्टी छोड़ कांग्रेस में वापसी की। कहा, साढ़े चार सालों में भाजपा ने उन्हें विकास कार्यों में गति नहीं लाने दिया। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्हें जनता का पहले से ज्यादा सहयोग मिल रहा है। कांग्रेस नैनीताल के साथ ही पूरे प्रदेश में बंपर वोट से जीतेगी। नैनीताल जिला प्रभारी पर्यवेक्षक चेतन चौधरी ने कहा कि जनता की पसंद के उम्मीदवार को ही टिकट दिया जाएगा।

कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरीता आर्य, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, रमेश पांडे, अनुपम कबड़वाल, मुन्नी तिवारी, मीना बिष्ट, त्रिभुवन फर्त्याल, हिमांशु पांडे, नितेश बिष्ट, मुकेश जोशी, पप्पू कर्नाटक, निर्मला चंद्रा, रेखा आर्य, कमलेश तिवारी, हेम आर्य, संजय कुमार, कैलाश अधिकारी, धीरज बिष्ट, गोपाल बिष्ट, कनक साह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Next Story