उत्तराखंड

चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का आंकड़ा 30 लाख पार

Shreya
23 Jun 2023 12:19 PM GMT
चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का आंकड़ा 30 लाख पार
x

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए यात्रियों का उत्साह चरम पर है। दिन पर दिन यात्रा नए रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रही है। इस बार यात्रा शुरू होने के दो महीने में ही दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 30 लाख पार पहुंच गया है।

नए रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रही चारधाम यात्रा

चारधाम यात्रा इस बार नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है। अब तक चारों धामों में 30 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। सिर्फ दो महीने में ही दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 30 लाख के पार पहुंच गया है। अभी चारधाम यात्रा चार महीने और चलेगी। ऐसे में यात्रा के नए रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद है।

22 अप्रैल को हुआ था चारधाम यात्रा का आगाज

चारधाम यात्रा का आगाज 22 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही हुआ था। जिसके बाद 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही पूरी तरह से चारधाम यात्रा शुरू हो गई थी। इस बार चारधाम यात्रा में 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण 47 लाख पार

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण 47 लाख पार पहुंच गए हैं। इस साल अब तक 47.49 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करा लिए हैं। जबकि पिछले साल कुल 46.27 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करा कर दर्शन किए थे। जिसमें सबसे ज्यादा पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए किए गए हैं।

सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम में किए दर्शन

चारधाम यात्रा में सबसे ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदार के धाम केदारनाथ पहुंच रहे हैं। अब तक केदारनाथ में दस लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। जबकि बद्रीनाथ धाम में नौ लाख, यमुनोत्री में 4.60 लाख और गंगोत्री में 5.35 लाख तीर्थयात्रियों ने अब तक दर्शन कर चुके हैं।

Next Story