उत्तराखंड

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती का खौफनाक अंजान युवती को अपनी जान गवा के देनी पड़ी, जानिए पूरा मामला

Shiddhant Shriwas
18 Feb 2022 3:15 PM GMT
सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती का खौफनाक अंजान युवती को अपनी जान गवा के देनी पड़ी, जानिए पूरा मामला
x

फाइल फोटो 

पढ़े पूरी खबर

जनता से रिस्ता वेबडेस्क: 2019 में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती का खौफनाक अंजान सामने आया। मुखानी थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो वायरल होने से महिला परेशान थी। और आखिर में उसने जहर पी लिया।

पुलिस के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला की फेसबुक आईडी पर 2019 में रोहित बिष्ट नाम के युवक ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। इसके बाद दोनों में बातें होने लगी। इसी दौरान आरोपी ने खुद को सेना में अधिकारी बताया। आरोप है कि उसने महिला से जबरन शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी ने उससे कई बार दुष्कर्म किया और 30 हजार रुपये व जेवरात ले गया।
बाद में महिला अपने पति के साथ मसूरी चली गई। इसके बाद आरोपी ने महिला की सोशल मीडिया से फोटो एडिट कर अश्लील फोटो वायरल कर दी। इससे आहत महिला ने जहर पी लिया था, जिसका परिजनों ने अस्पताल में इलाज कराया। एसओ मुखानी दीपक सिंह बिष्ट ने बताया कि जीरो एफआईआर मसूरी से स्थानांतरित होकर आई थी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story