उत्तराखंड

दो बच्चों के पिता ने जान दे दी, जानिए कारण

Admin Delhi 1
19 Dec 2022 2:18 PM GMT
दो बच्चों के पिता ने जान दे दी, जानिए कारण
x

क्राइम न्यूज़: गायत्री भवन छड़ायल सुयाल निवासी भूपेंद्र सिंह मेहरा पुत्र स्व.यशपाल सिंह यहां पत्नी रेखा, बहू कमला व नाती-नातिन पारस और दीप्ति के साथ रहते हैं। बीती 31 अक्टूबर को भूपेंद्र के बेटे मानवेंद्र ने आत्महत्या कर ली थी। भूपेंद्र ने बेटे की मौत का आरोप मां-बेटे लता शाह और राहुल शाह पर लगाया है। भूपेंद्र का कहना है कि उनका बेटा मानवेंद्र और राहुल बस के कंडक्टर थे। वर्ष 2021 में मानवेंद्र की अच्छी नौकरी लग गई। वह लता और राहुल से पीछा छुड़ाना चाहता था, लेकिन दोनों ने पीछा नहीं छोड़ा। दोनों मानवेंद्र को डेढ़ लाख का एक लोन दिलाया और रकम खुद हड़प गए। आरोप है कि उक्त लोगों ने मानवेंद्र का किसी तरह का वीडियो बनाया था, जिसके जरिये वह उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। जिसका जिक्र मौत से छह माह पहले मानवेंद्र ने अपने लिखे एक नोट में भी किया था।

आरोपी मां-बेटे मानवेंद्र और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। भूपेंद्र का दावा है कि घटना से संबंधित एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजद है। फिलहाल, पुलिस ने मानवेंद्र की तहरीर पर आरोपी मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पर्यावरण रक्षा के लिए चलाई थी 42 हजार किमी साइकिल: मनवेंद्र के पिता भूपेंद्र पर्यावरण के प्रति बेहद गंभीर है और पर्यावरण रक्षा के लिए वह पूर्व में भारत भ्रमण पर निकले थे। साइकिल पर संदेश लेकर निकले भूपेंद्र ने 42 हजार किलो मीटर की यात्रा कर भारत के कोने-कोने में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक किया था। मानवेंद्र उनका इकलौता पुत्र था और अब पत्नी के साथ बहू और नाती-पोते की परिवरिश की जिम्मेदारी भी उन पर है।

Next Story