उत्तराखंड

सवर्ण लड़की से प्रेम विवाह करने को लेकर लड़की के परिजनों ने कर दी दलित नेता की हत्या

Admin Delhi 1
4 Sept 2022 2:24 PM IST
सवर्ण लड़की से प्रेम विवाह करने को लेकर लड़की के परिजनों ने कर दी दलित नेता की हत्या
x

अल्मोड़ा क्राइम न्यूज़: एक दलित नेता ने सवर्ण लड़की से प्रेम विवाह होने के बाद लड़की के परिजनों को रास नहीं आया और दलित का अपहरण के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला उत्तराखंड के अल्मोडा जिले का है । पुलिस के अनुसार उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके सल्ट के पनुवाधौखन निवासी जगदीश चंद्र पुत्र केश राम और भिकियासैंण निवासी गीता उर्फ गुड्डी ने बीते 21 अगस्त को गैराड़ मंदिर में प्रेम विवाह किया था। शादी से पहले गुड्डी अपने सौतेले पिता जोगा सिंह और सौतेले भाई गोविंद सिंह के साथ रहती थी। एक दलित से शादी करना उसके सौतेले भाई और पिता को रास नहीं आया और दोनों ने मिलकर जगदीश की हत्या कर दी।

मीडियो को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने बताया कि दलित से विवाह की सूचना के बाद से सौतेले परिजन उसके पति के जान के दुश्मन बने हुए थे। आरोप है कि गुरुवार को जगदीश के ससुराल वालों ने जगदीश चंद्र को भिकियासैंण में पकड़ लिया था। उसके बाद वह लोग जगदीश चंद्र का एक गाड़ी से अपहरण कर ले गए। उसके बाद बेरहमी से जगदीश की हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस और राजस्व की टीम ने देर शाम गाड़ी से जगदीश का लहुलूहान शव बरामद कर लिया।

Next Story