उत्तराखंड
Uttarakhand में गर्मी का असर तेज, अप्रैल की शुरुआत में बढ़ेगी तपिश
Tara Tandi
30 March 2025 1:08 PM IST

x
Uttarakhand उत्तराखंड : गर्मी तेवर दिखाने लगी है. मौसम के बदले पैटर्न के कारण तापमान पर असर देखने को मिल रहा है. जिसकी वजह से मार्च महीने के आखिरी दिनों में चटख धूप से लोग परेशान हैं. अप्रैल महीना शुरू होते ही सामान्य तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है.
गर्मी से होगा अप्रैल का आगाज
उत्तराखंड में गर्मी अभी से अपने तेवर दिखाने लगी है. दिनभर चटख धूप से तापमान का पारा हाई है. अप्रैल माह के शुरुआत में ही लोगों को गर्मी परेशान कर सकती है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो तापमान में 4 से 5 डिग्री तक इजाफा हो सकता है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मार्च के आखिरी दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
उत्तराखंड में पारा चढ़ने से बढ़ेगी तपिश
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अप्रैल महीने में तापमान और उछाल मारेगा. राजधानी देहरादून में आज दिन का तापमान 32°C तक पहुंच सकता है, जबकि रात में यह 16°C तक गिर सकता है. वहीं नैनीताल में मौसम थोड़ा ठंडा रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 21°C और न्यूनतम 14°C के आसपास रह सकता है.
तापमान में होगी बढ़ोतरी
वहीं उत्तरकाशी में अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम 9°C रहने की संभावना है. जबकि रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में दिन का तापमान 31°C और 33°C तक जा सकता है, जबकि रात में यह 7°C और 11°C तक गिर सकता है. कुल मिलके आज उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा. अगले कुछ दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.
TagsUttarakhand गर्मी असर तेजअप्रैल शुरुआतबढ़ेगी तपिशUttarakhand heat effect intensifiesApril beginsheat will increaseजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





