उत्तराखंड

10 मई को रोहिणी नक्षत्र में खोले जाएंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

Rani Sahu
14 April 2024 6:35 PM IST
10 मई को रोहिणी नक्षत्र में खोले जाएंगे यमुनोत्री धाम के कपाट
x
उत्तरकाशी : यमुनोत्री जयंती के अवसर पर रविवार को पुरोहित समाज ने यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है। मां यमुना के मंदिर के कपाट 10 मई को अक्षय तृतीया पर सुबह 10.29 बजे रोहिणी नक्षत्र में खोले जाएंगे।
पुजारी मनमोहन उनियाल और पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि इससे पहले मां यमुना की डोली खरसाली गांव में सुबह 6.15 बजे यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी। यमुना के भाई शनिदेव महाराज भी अपनी बहन को विदा करने के लिए यमुनोत्री धाम साथ में जाएंगे।
वहीं, गंगोत्री धाम के कपाट भी 10 मई को दोपहर 12:25 बजे खोले जाएंगे। अक्षय तृतीया पर इस बार सबसे पहले बाबा केदारनाथ के कपाट सुबह सात बजे पूरे विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को ब्रह्म महूर्त में सुबह छह बजे भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे।
--आईएएनएस
Next Story