उत्तराखंड

राज्यपाल से मिले ITBP अकादमी के निदेशक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा

Admindelhi1
21 Nov 2026 3:32 PM IST
राज्यपाल से मिले ITBP अकादमी के निदेशक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
x
ITBP के प्रशिक्षण और अनुशासन पर राज्यपाल ने की चर्चा

देहरादून: उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शुक्रवार को लोक भवन में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) अकादमी, मसूरी के महानिरीक्षक एवं निदेशक गिरीश चन्द्र उपाध्याय ने शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान राज्यपाल ने आईटीबीपी के प्रशिक्षण, अनुशासन और बल की विभिन्न गतिविधियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी जवानों के साहस, समर्पण और महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।

राज्यपाल ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में आईटीबीपी के जवान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Next Story