उत्तराखंड

धर्म नहीं बदलने पर कंपनी ने महिला को नौकरी से निकाला, थाने पहुंची, कहा- यौन उत्पीड़न भी किया गया

jantaserishta.com
6 Jun 2022 9:42 PM IST
धर्म नहीं बदलने पर कंपनी ने महिला को नौकरी से निकाला, थाने पहुंची, कहा- यौन उत्पीड़न भी किया गया
x
पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एक महिला ने कंपनी के प्लांट हेड और सुपरवाइजर पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का गंभीर आरोप लगाया है. इतना ही नहीं, महिला ने कहा है कि उसका कंपनी में यौन उत्पीड़न भी किया गया है.

महिला की इस शिकायत पर हिंदू युवा वाहिनी ने कंपनी के बाहर प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद एक आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
मामला सिडकुल में हेलमेट बनाने वाली एक कंपनी का है जहां काम करने वाली महिला ने प्लांट हेड नादिर हुसैन और सुपरवाइजर अलीम पर शारारिक संबंध बनाने और धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने कहा कि ऐसा नहीं करने पर नौकरी से बाहर कर देने की धमकी दी जाती थी.
महिला का आरोप है कि कंपनी के दोनों अधिकारी हिन्दू धर्म के प्रति गलत टिप्पणी करते थे, जिसके बाद हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कंपनी गेट पर प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. वहीं महिला ने इस मामले में पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज करा दी है, जिसके आधार पर पुलिस एक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
इस मामले को लेकर उधम सिंह नगर के एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है. महिला की शिकायत की हम जांच कर रहे हैं. तथ्यात्मक और सबूतों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
इस मामले को लेकर हिन्दू वाहिनी जिला अध्यक्ष विजय भदौरिया ने कहा कि इस प्लांट हेड के विरुद्ध एक महिला ने शिकायत की थी. पीड़िता ने कहा था कि कंपनी के प्लांट हेड शारीरिक संबंध बनाने और धर्म परिवर्तन करने के लिए कह रहे थे और इससे इनकार करने पर नौकरी से निकाल दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story