उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों के सुखी, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना की

jantaserishta.com
16 Nov 2026 11:58 AM IST
मुख्य सचिव ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों के सुखी, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना की
x
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने छठ महापर्व के अवसर पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, आरोग्यता एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने इस पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ पूजा लोक आस्था, श्रद्धा, तपस्या एवं प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। सूर्य उपासना का यह पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण, स्वच्छता, अनुशासन, संयम और सामाजिक एकता की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे और उत्तराखण्ड निरंतर विकास एवं उन्नति के नए आयाम स्थापित करे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story