उत्तराखंड

मुख्यमंत्री आम आदमी की कमर तोड़ने का कर रहे काम: राजेंद्र चौधरी एडवोकेट

Admin Delhi 1
22 Feb 2023 8:48 AM GMT
मुख्यमंत्री आम आदमी की कमर तोड़ने का कर रहे काम: राजेंद्र चौधरी एडवोकेट
x

रुड़की: उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि हमारे प्रदेश के नौजवान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम आदमी की कमर पूरी तरह से तोड़ दी है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा सर्किल रेट बढ़ाए जाने का विरोध किया। उन्होंने रेट वापस न लिए जाने पर जन आंदोलन की चेतावनी भी दे डाली है। इसी के साथ रुड़की में हुए अग्निकांड में मृतकों के परिजनों को 10 लाख और घायलों को 5 लाख रुपए का मुआवजा दिए जाने की पूरजोर मांग की।

बुधवार रुड़की स्थित अपने कैंप कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सरकार ने आज हर मोर्चे पर आम आदमी की कमर को तोड़ने का काम किया है। हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में सर्किल रेटों को कई गुना बढ़ा दिया गया। नियमानुसार इस प्रकार से रेटो में वृद्धि करने से पूर्व सर्वे किया जाता है और फिर उसे केबिनेट में पास किया जाता है लेकिन बिना किसी आधार और सर्वे के सर्किल रेट बढ़ाए गए। कई गांव ऐसे हैं जहां सर्किल रेट 40 से 75 लाख तक कर दिए गये जबकि वहां जमीन का वास्तविक मूल्य काफी कम है। वहीं शहरी क्षेत्रों में भी रेट कई गुना बढ़ाए गए हैं। इस स्थिति में लोगों को प्लाट खरीदना तो महंगा होगा ही साथ ही नक्शे आदि पास करवाना और महंगा होगा। ऐसे में भवन निर्माण करना आम आदमी के लिए मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण से कई लोगों को रोजगार मिलता है। वह रोजगार भी खत्म होगा। अगर सर्किल रेट वापस न लिए तो कांग्रेस जन आंदोलन करेगी। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली दरें 2022-23 में तीन बार बढ़ोतरी की गई। अब एक बार फिर

एक मार्च को विद्युत नियामक बोर्ड सुनवाई कर रहा है जिसमे और भी रेट बढ़ सकते हैं। इसके साथ ही सितारगंज मिल का निजीकरण किए जाना भी गलत है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक गन्ना मूल्य घोषित नही हुए जिसके कारण किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने पंजाब की तर्ज पर गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की। महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा दो दिन पूर्व रुड़की में हुए अग्निकांड की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने आरोपियों को कड़ी दिए जाने और मृतकों को मुआवजा 10 लाख व 5 लाख का मुआवजा घायलों को दिए जाने की मांग की। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि अग्निकांड मामले में जांच समेत अन्य मुद्दों को लेकर महानगर कांग्रेस एक दो दिन में तहसील का घेराव करेगी। प्रेस वार्ता में जगदेव सिंह शेखो आदि मौजूद रहे।

Next Story