उत्तराखंड

34 सवारियों को लेकर चंडीगढ़ से श्रीनगर आ रही रोडवेड अनियंत्रित होकर पलटी बस

Tara Tandi
4 March 2024 11:25 AM IST
34 सवारियों को लेकर चंडीगढ़ से श्रीनगर आ रही रोडवेड अनियंत्रित होकर पलटी बस
x
देहरादून : नेशनल हाईवे चंडीगढ़ से आ रही एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर देवप्रयाग बछेलीखाल के समीप हाईवे पर पलट गई। हादसा होते ही बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची देवप्रयाग पुलिस ने राहत-बचाव का कार्य शुरू किया। बस हादसे में आठ यात्रियों को हल्की चोटें आई है। जिन्हें रेलवे के वाहन से सीएचसी देवप्रयाग भर्ती किया गया। बस में कुल 34 यात्री सवार थे। सभी यात्री चंडीगढ़ से श्रीनगर आ रहे थे। देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि बस में कुल 34 यात्री सवार थे, जिसमें आठ यात्रियों को चोटें आई हैं।
Next Story