उत्तराखंड
Kedarnath Yatra में लापता महाराष्ट्र के यात्री का शव चौराबाड़ी ग्लेशियर से मिला
Tara Tandi
22 May 2025 1:57 PM IST

x
Rudraprayag रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम से लगभग छह किलोमीटर ऊपर स्थित दुर्गम चौराबाड़ी ग्लेशियर क्षेत्र से महाराष्ट्र के यात्री का शव बरामद हुआ है. यहां महाराष्ट्र से आए एक तीर्थयात्री का शव मिलने की सूचना पर रेस्क्यू टीम ने चौराबाड़ी ग्लेशियर से 6 किमी चढ़ाई कर यात्री का शव बाहर निकाला.
चौराबाड़ी ग्लेशियर से बरामद हुआ महाराष्ट्र के यात्री का शव
मृतक की पहचान मनोज शत्रुघन नरहारे (37) निवासी महाराष्ट्र के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम ने अभियान शुरू किया. टीम ने करीब छह किलोमीटर की कठिन और खड़ी चढ़ाई तय कर शव को खोजा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केदारनाथ धाम पहुंचा.
शव को हेलीकॉप्टर से जिला चिकित्सालय पहुंचाया
मृतक के शव को वहां से हेलीकॉप्टर की मदद से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है. फिलहाल हादसे के कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है. गौरतलब है कि केदारनाथ मंदिर से छह किमी ऊपर इस स्थान पर किसी के लिए भी जाना मुश्किल है. फिर यात्री इस खतरनाक स्पॉट पर कैसे जा रहे हैं. ये एक बड़ा सवाल है.
प्रशासन ने की केदारनाथ धाम आने वाले यात्रियों से ये अपील
रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन की टीम ने केदारनाथ आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान पूरी सतर्कता बरतें, स्वास्थ्य ठीक न होने पर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और यात्रा मार्ग पर प्रशासन के निर्देशों का पालन करें.
TagsKedarnath Yatra लापता महाराष्ट्रयात्री शव चौराबाड़ीग्लेशियर मिलाKedarnath Yatra missing in Maharashtrabody of a traveler found in Chaurabariglacierजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





