उत्तराखंड

चमोली के 10 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्कूली टेबल टेनिस में दिखाएंगे प्रतिभा

Admindelhi1
25 Sept 2026 1:38 PM IST
चमोली के 10 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्कूली टेबल टेनिस में दिखाएंगे प्रतिभा
x
राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे चमोली के 10 स्कूली टेबल टेनिस खिलाड़ी

देहरादून: मध्य प्रदेश में अक्टूबर में होने वाली राष्ट्रीय स्कूली टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चमोली के 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। ये खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चंपावत में 21 से 23 सितंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 टेबल टेनिस प्रतियोगिता में चमोली के 23 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर 10 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चमोली के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में पदक हासिल किए। अंडर-17 बालिका वर्ग में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, ज्योतिर्मठ की अंशिका नेगी ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-14 बालिका वर्ग में विद्या मंदिर ज्योतिर्मठ की काव्या और अंडर-14 बालक वर्ग में विद्या मंदिर ज्योतिर्मठ के आरव ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

टीम मैनेजर जयदीप झिंक्वाण ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद चमोली से अंडर-14 वर्ग में 10, अंडर-17 वर्ग में 8 तथा अंडर-19 वर्ग में 5 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें अंडर-19 वर्ग में कुमारी सानिया, राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय नैग्वाड़ तथा कुमारी सुहानी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

अंडर-17 बालिका वर्ग में अंशिका नेगी (पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ), दिया सैनी (विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ), परिधि (राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर) तथा प्रिया (राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय नैग्वाड़) का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। इसी वर्ग के बालक वर्ग में समीर, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ का चयन भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

अंडर-14 बालिका वर्ग में काव्या (विद्या मंदिर ज्योतिर्मठ) एवं अंशिका (पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ) तथा अंडर-14 बालक वर्ग में आरव (विद्या मंदिर ज्योतिर्मठ) का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

चमोली की टीम के साथ टीम मैनेजर जयदीप सिंह झिंक्वाण व टीम कोच लता झिंक्वाण, कविता व अजय फरस्वाण शामिल रहे।

Next Story