उत्तराखंड
बारिश होने की वजह से ही तापमान में गिरावट दर्ज , ऊंचाई इलाकों में बर्फबारी
Tara Tandi
4 March 2024 10:49 AM IST

x
देहरादून : उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा रहेगा। प्रदेश के 2,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में आज हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।
अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मार्च में औसतन इतनी बारिश नहीं होती। पश्चिमी विक्षोभ के तेजी से बढ़ने के चलते इतनी बारिश हुई। बारिश होने की वजह से ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। चार मार्च के बाद प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा।
मौसम खराब होने से देरी से एयरपोर्ट पहुंचीं उड़ानें
क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन भी रुक-रुक कर बारिश हुई। खराब मौसम के कारण दून एयरपोर्ट पर सुबह की फ्लाइटें विलंब से पहुंचीं। रविवार को सुबह आठ बजे इंडिगो की अहमदाबाद वाली फ्लाइट अपने निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पर लैंड हुई। उसके बाद सुबह नौ बजे इंडिगो की दिल्ली वाली उड़ान जौलीग्रांट के आसमान में पहुंची। लेकिन तेज बारिश की बौछारों के बीच विजिबिलिटी की समस्या के कारण फ्लाइट जौलीग्रांट के आसमान से वापस लौट गई।
एयरपोर्ट से काफी दूर जाकर फ्लाइट आसमान में गोल-गोल चक्कर काटने लगी। करीब आधा घंटे तक यह फ्लाइट आसमान में घूमकर बारिश कम होने का इंतजार करती रही। जिसके बाद यह फ्लाइट 9:48 बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इंडिगो की जयपुर वाली उड़ान सुबह 10:25 बजे के स्थान पर लगभग एक घंटे के देरी से 11:34 बजे एयरपोर्ट पर पहुंची। बारिश कम होने के बाद एयरपोर्ट पर हवाई यातायात सामान्य हुआ। सभी फ्लाइट उसके बाद अपने समय पर एयरपोर्ट पहुंची।
Tagsबारिशवजह ही तापमानगिरावट दर्जऊंचाई इलाकोंबर्फबारीRaindue to temperaturerecorded declinehigh altitude areassnowfallजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





