उत्तराखंड

Tehri : कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से यात्रियों में मचा कोहराम

Saba Naaz
29 Jun 2025 9:17 PM IST
Tehri : कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से यात्रियों में मचा कोहराम
x
Dehradun देहरादून : टिहीरी में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। भैंतलाखाल से रावतगांव हाेते हुए लंबगांव जा रही कार अचानक अनियंत्रित हाेकर खाई में गिरी।
इस दौरान कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत अध्यक्ष राेशन रांगड़ ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।
थाना अध्यक्ष धमेन्द्र सिंह रौतेला पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अल्टो(नंबर UK-07F -1795) भैतलाखाल से रावत गांव की ओर आ रही थी, जो रावत गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 50-60 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। गाड़ी में कुल पांच लोग सवार थे। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड लंबगांव भेजा। घायल सपना, तनवी, अभिषेक, सानवी को हायर सेंटर रेफर किया गया।
Next Story