उत्तराखंड

Tehri Garhwal: गंगा में मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

Admindelhi1
22 April 2026 3:10 PM IST
Tehri Garhwal: गंगा में मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस
x

टिहरी गढ़वाल: मुनिकीरेती क्षेत्र में गरुड़चट्टी पुल के नीचे गंगा नदी में मंगलवार देर रात एक अज्ञात व्यक्ति का शव दिखा। सूचना पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला।

एसडीआरएफ के एक पदाधिकारी ने बताया कि शव को लगभग एक किलोमीटर पैदल मार्ग से मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना मुनिकीरेती पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने शव की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं और मामले की जांच जारी है।

Next Story