उत्तराखंड

Tehri Garhwal: दो भाईयों पर ततैयों ने किया हमला, एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Tara Tandi
10 Nov 2024 11:30 AM IST
Tehri Garhwal: दो भाईयों पर ततैयों ने किया हमला, एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर
x
Tehri Garhwal टेहरी गढ़वाल: टिहरी के जौनपुर ब्लॉक में ततैयों का आतंक देखने को मिल रहा है. रियाट गांव में ततैयों ने दो भाईयों पर हमला कर दिया. जिसमें एक भाई की मौत हो गई. जबकि दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
ततैयों ने किया दो भाइयों पर हमला
घटना शनिवार की बताई जा रही है. बताया जा रहा है सुरजन सिंह और भाई राय सिंह गांव से दूर जंगल में बकरियों और गाय को चराने के लिए गए थे. इस दौरान ततैयों ने दोनों भाईयों पर हमला कर दिया. जिससे दोनों बेहोश हो गए. सूचना मिलते ही ग्रामीण और उनके परिजन जंगल पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से दोनों भाईयों को निजी वाहन से मसूरी में स्थित अस्पताल पहुंचाया.
अस्पताल में चिकित्सकों ने सुरजन सिंह (67) को मृत घोषित कर दिया. जबकि राय सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है. बता दें जौनपुर क्षेत्र में ये कोई पहली घटना नहीं है. इससे सवा महीने पहले भी जौनपुर क्षेत्र के तुनेटा गांव में ततैया ने पिता-पुत्र पर हमका कर दिया था. जिसमें दोनों की दर्दनाक मौत हो गई थी. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.
Next Story