उत्तराखंड
Tehri Garhwal: चालान और वाहन सीज, टिहरी-कोटी-बी पुरम में अभियान
Admindelhi1
3 Dec 2025 4:55 PM IST

x
टिहरी गढ़वाल: जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने बुधवार काे टिहरी, कोटी व बी पुरम क्षेत्रों में यातायात नियमों के अनुपालन के लिए सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान परिवहन विभाग के सत्येंद्रराज एआरटीओ (प्रवर्तन), नवीन गोस्वामी, अर्जुन सिंह परिवहन सहायक निरीक्षक ने मोटर व्हीकल अधिनियम की विभिन्न मामलाें में जैसे बिना टैक्स, बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में 22 वाहनाें के चालान किए और चार वाहन सीज किए।
जिला प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की कि सड़क सुरक्षा एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी इसी प्रकार सख्त प्रवर्तन कार्यवाही की जाएगी ।
Tagsउत्तराखंडटिहरी गढ़वालचालानवाहनसीजटिहरी-कोटी-बी पुरमअभियानUttarakhandTehri GarhwalchallanvehicleseizedTehri-Koti-B Puramcampaignजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





