उत्तराखंड

Haldwani की किशोरी से दिल्ली में गैंगरेप, पांच युवक गिरफ्तार

Tara Tandi
18 Oct 2024 6:10 AM GMT
Haldwani की किशोरी से दिल्ली में गैंगरेप,  पांच युवक गिरफ्तार
x
Haldwani हल्द्वानी । मुखानी थानाक्षेत्र से 4 अक्टूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई किशोरी से दिल्ली में पांच युवकों ने गैंग रेप किया। हल्द्वानी में किशोरी से टकराए मुंबई के युवक उसे दिल्ली स्थित एक होटल ले गए। जहां तीनों युवक के दिल्ली निवासी दो दोस्त भी पहुंचे। पांचों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गए।
पुलिस किशोरी की तलाश करते हुए दिल्ली पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता की पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश पर पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
किशोरी 15 वर्ष की है और शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में 10वीं का छात्रा है। जानकारी के मुताबिक बीती 4 अक्टूबर को किशोरी घर से यह कहकर निकली थी कि वह स्कूल जा रही है, लेकिन न तो वह स्कूल पहुंची और न ही लौट कर घर आई। स्कूल का वक्त गुजरा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। तमाम स्थानों पर खोजबीन के बावजूद जब उसका कहीं पता नहीं चला तो पिता मुखानी थाना पहुंचा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते तो वह स्कूल की ओर जाती नहीं दिखी। उसे रेलवे स्टेशन की ओर जाते देखा गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार हुई थी। ट्रेन में उसे मुंबई निवासी तीन युवक मिले। तीनों नैनीताल घूमने आए थे। बातों में फंसा कर वह किशोरी को अपने साथ दिल्ली ले गए। दिल्ली से तीनों युवक को मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। तीनों ने एयरपोर्ट के पास एक होटल में रुम बुक किया और किशोरी को अपने साथ ले गए।
होटल में तीनों युवकों के दिल्ली निवासी दो दोस्त भी पहुंचे। जिसके बाद पांचों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गए। इधर, गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस दिल्ली पहुंच गई। जिस होटल में घटना को अंजाम दिया, पुलिस ने उस होटल से आरोपियों युवकों के पहचान संबंधी दस्तावेज जुटाए और तलाश में जुट गई। जिसके बाद पांचों आरोपियों को दिल्ली से ही गिरफ्तार कर लिया गया। हल्द्वानी लाने के बाद किशोरी का मेडिकल कराया गया।
मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो और गैंग रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर पांचों को जेल भेज दिया गया है।
इन्होंने किया किशोरी से दुष्कर्म
1. आशीष पुत्र रेवा राम अगरकर उम्र 30 वर्ष निवासी मोहम्मदपुर विलेज, आरके पुरम सेक्टर 12 नई दिल्ली
2. साहिल कुमार उम्र 24 वर्ष पुत्र पूरन सिंह निवासी बसन्त विहार शिवाकैंप थाना बसन्त विहार साउथ वेस्ट नई दिल्ली
3. संदेश संभाजी चिपलेकर उम्र 25 वर्ष पुत्र संभाजी चिपलेकर निवासी कामोठे नवी मुंबई रायगढ पनवेल कामोठे महाराष्ट्र
4. रोशन चिन्तामन पाटिल उम्र 29 वर्ष पुत्र चिन्तामन रघुनाथ पाटिल निवासी कामोठे गांव रायगढ़ महाराष्ट्र
5. योगेश रमेश नाईक उम्र 34 वर्ष पुत्र रमेश नाईक निवासी असूद गांव कलम वोली पनवेल रायगढ़ महाराष्ट्र
Next Story