उत्तराखंड

टनकपुर बस हादसा: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने की पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात

Admin Delhi 1
24 March 2023 7:50 AM GMT
टनकपुर बस हादसा: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने की पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात
x

टनकपुर न्यूज: आज सुबह टनकपुर में हुए बस हादसे में टनकपुर में मारे गए पांच लोगों के परिजनों से उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने मुलाकात की। इस दौरान रेखा आर्य ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने हॉस्पिटल में उपचार करा रहे घायलों का भी हाल जाना। रेखा आर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की बात कही। दरअसल, गुरुवार को टनकपुर के पास मां पूर्णागिरि धाम इलाके में बस ने कई लोगों को कुचल दिया था।

इस हादसे में पांच लोगों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया है। वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका पास के हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है, वहीं घटना के बाद शाम को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य टनकपुर पहुंची और पुलिस- प्रशासन के अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। इस बस हादसे में बदरी नारायण निवासी बहराइच, मायाराम निवासी बहराइच, नेत्रावती निवासी पिंडा बिल्सी बदायूं, अमरावती निवासी बदायूं और राम देवी निवासी बहराइच उत्तर प्रदेश की मौत हो गई थी, जबकि आठ अन्य घायल हो गए थे। हादसे का कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। वैसे पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

Next Story