उत्तराखंड

जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं: कृषि मंत्री

Admin Delhi 1
17 May 2023 3:00 PM GMT
जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं: कृषि मंत्री
x

देहरादून: कृषि मंत्री ने बुधवार को किसान मोर्चा के पदाधिकारियों से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बुधवार को एक निजी फार्म हाउस में कृषि मंत्री गणेश जोशी भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में प्रतिभाग किया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने किसान मोर्चा के पाधिकारियोंं को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

मंत्री जोशी ने कहा देश के प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमारी सरकार किसानों की आय को दोगुनी करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मिलेट्स (मंडवा) जिसे पहले पहले गरीबों की थाली का भोजन कहा जाता था,उसे आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है।

उन्होंने कहा मोदी की दूरदर्शिता के कारण वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया गया है। उत्तराखंड में मिलेट्स के लिए धामी सरकार ने 73 करोड़ रुपए की व्यवस्था की है। कृषि विभाग की चार दिवसीय 'श्री अन्न' महोत्सव में हजारों किसान भाग लिए और किसानों की मिलेटस प्रोत्साहन की जानकारी दी गई। मंत्री जोशी ने भरोसा जताते हुए कहा कि सरकार का संकल्प है जब राज्य 25 वर्ष का होगा तो कृषि उद्यान 'श्री अन्न' बागवानी सभी में हम अपने उत्पाद को दोगुना करेंगे। इस दिशा में प्रदेश सरकार लागतार कार्य कर रही है। इस मौके पर विधायक सविता कपूर,प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा जोगेंद्र पुंडीर,जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा प्रदीप दुग्गल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Next Story