उत्तराखंड

झूलकर घर में आत्महत्या, कांस्टेबल ने की सीढ़ी

Admin4
28 July 2022 10:20 AM GMT
झूलकर घर में आत्महत्या, कांस्टेबल ने की सीढ़ी
x

हरिद्वार। पुलिस कांस्टेबल ने अपने घर में सीढ़ी से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के मुताबिक सुशील कुमार उम्र 42 वर्ष, जो वर्तमान में चमोली में तैनात है। फिलहाल सुशील कांवड़ ड्यूटी में अपने रूड़की मोहनपुरा स्थित घर आया हुआ था। गरुवार की सुबह सुशील ने अपने घर में सीढ़ी से लटककर आत्महत्या कर ली। सुशील मूलरूप से रूद्रप्रयाग का रहने वाला था।

बताया जाता है कि सुशील लम्बे समय से कैंसर रोग से पीडि़त थे। इस कारण से वह तनाव में रहते थे। उनका इलाज चल रहा था। आत्महत्या के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रूड़की सिविल लाइंस कोतवाल केदार सिंह चौहान का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Next Story