उत्तराखंड

देर रात अचानक एक महिला हुई थी लापता, मिला महिला का शव

Admin Delhi 1
28 Nov 2022 5:47 PM IST
देर रात अचानक एक महिला हुई थी लापता, मिला महिला का शव
x

टिहरी न्यूज़: टिहरी गढ़वाल में देर रात अचानक एक महिला लापता हो गई। सोमवार सुबह राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने महिला का शव बरामद कर लिया है। एसडीआरएफ प्रवक्ता ललिता नेगी ने बताया कि एक स्थानीय व्यक्ति से नैथाना पुल के पास एक शव दिखाई देने की सूचना दी। इसपर एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम उप निरीक्षक कुलदीपक पांडेय के नेतृत्व में घटनास्थल पहुंची। टीम ने शव को नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। उन्होंने बताया कि शव की पहचान कस्तूरी देवी (70) निवासी ग्राम नैथाना, जिला-टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि मृतक महिला रविवार से लापता थी। नदी किनारे महिला की चप्पल को देखकर एसडीआरएफ टीम ने रात में भी सर्च ऑपरेशन चलाया था।

Next Story